झाबुआ Live के लिए रामनगर से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट । कल दोपहर अचानक दो हिस्सों मे बंटे रामनगर पुल पर के साइड से वाहनों को वैकल्पिक माग॔ देने के प्रयास विफल हो गये है दरअसल मध्य रात्रि को अचानक एक रेत से भरा ट्राला फंसने से यातायात थम गया । सुबह से ही जेसीबी लगाकर फंसे ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है ग्रामीणों की भीड भी वहां जुटी हुई है । गोरतलब है कि 1976 मे बना यह पुल कल दोपहर धराशायी हो गया था ओर लोक निर्माण विभाग झाबुआ के काय॔पालन यंत्री इस मामले मे लीपा पोती वाले बयान देकर इस जिम्मेदारी से पल्ला झाड रहे है कि उन्होंने आखिर इस पुल को खतरनाक घोषित क्यो नहीं किया Post navigation लालू कुनबे के आरोपो पर अपनी पाट॔नर बीजेपी के साथ खडे नजर आये त्यागी भव्य संगीतमय राम कथा 2 से 4 जनवरी तक