झाबुआ लाइव रामनगर पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट- आज रायपुरिया विद्युत वितरण केंद्र के जेई यशवंत भैसारे के द्वारा दिनभर लाइनमैनों के साथ मोटर निकलने वाली मशीन लेकर एक मुहिम चलाई और अवैध मोटर चलाने वालों की धरपकड़ की। इस मुहिम के चलते अलस्याखेड़ी के प्रहलाद पाटीदार और समली के मानसिंह रुपा के पंप की मोटर निकलने पहुंचे तो तत्काल दोनों ने पंचनामा की राशि भर दी। साथ ही आसपास के भी कुछ किसानों ने अस्थाई कनेक्शन ले लिए। इस मुहिम से आज के दिन में 8 अस्थाई कनेक्शन हुए साथ ही पंचनामा के 54 हजार रुपये वसूले गए। Post navigation कपास के दाम कम मिलने से किसानों का हंगामा, व्यापारियों ने कुछ देर के लिए बंद की खरीदी, कपास-सोयाबीन की बम्पर आवक दसवां टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 22 से शुरू