झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- बीती रात रायपुरिया के मुख्य मार्ग पर जिला सहकारी बैंक के पास कपड़े की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान के पीछे से दरवाजा तोडक़र चोरी की वारदात को आराम से अंजाम दिया। सुबह दुकान मालिक गौरव जैन ने दुकान खोली तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूट पड़ा है और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ, इसके बाद गौरव जैन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कितना सामान चोरी हुआ लेकिन इस चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हैं क्योंकि जिस क्षेत्र में चोरी हुई है उस क्षेत्र में दो बैंक जिला सहकारी एवं नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक है इस क्षेत्र में पुलिस का रात्रि गश्त का एक पॉइंट भी है पॉइंट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चोरी होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। इस चोरी के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायपुरिया पुलिस कितनी सजग है। Post navigation 3एचपी के कनेक्शन पर 10 एचपी की मोटर चला रहे दो किसानों पर हुई कार्रवाई कपास के दाम कम मिलने से किसानों का हंगामा, व्यापारियों ने कुछ देर के लिए बंद की खरीदी, कपास-सोयाबीन की बम्पर आवक