अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर की ग्राम पंचायत बरझर में बुधवार हाट बाजार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 6 से 12वीं तक पढऩे वाले छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान के नारे लगाते हुये हाई सेकंडरी से निकल कर बरझर कस्बे के गली मोहल्ले मे रैली निकली गई। साथ ही बीआरसी शैलेंद्र डावर ने स्कूली ने छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणो को जहा शौचालय बन गये है। उसमे जाने के लिये कहा गया ओर जो लोग शौचालय नहीं बना पाये है वह परिवार भी जल्द से जल्द शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया गया। इस अवश्य पर संकुल प्राचाय केके सक्सेना ने कहा की शासन की मंशा हे कि आप लोग शौचालय करने के लिए जाए, ताकी गंदगी नहीं होगी तो बीमारियां परिवार मे नहीं फैलेगी। शासन की सोच आप की सोच है। यदि कोई शौच के लिए बाहर जाता है, तो उसे समझाइश भी दो ताकी अपना मोहल्ले में गदगी न हो। इस अवसर पर जनपद पंचायत से जामसिंह मेड़ा, हायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक केशवसिंह सोलंकी, प्रतापसिंह चौहान, पानसिंह सोलंकी, बापूसिंह भाबर, रामसिंह राठौड़, नरपत बघेल, वजेसिंह राठौड़, हरीश चौहान, सुरेश साहू, गोहिल सोलंकी आदि मौजूद थे। Post navigation नर्मदा परिक्रमा यात्रा का हुआ स्वागत-डोल पर थिरके दिग्गीराजा गुजरात जाने से पहले पकडी गयी अंग्रेजी शराब की खेप