अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- नर्मदा परिक्रमा पर निकले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयिसंह की नर्मदा परिक्रमा यात्रा आज अलीराजपुर जिले की सोंडवा तहसील मुख्यालय पर पहुंची यहां पर कांग्रेसियों और जनता द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।करीब 500 बालिकाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में चल रही थी।। आज सबेरे यात्रा ग्राम पंचायत उमरठ से निकल कर दोपहर करीब 3 बजे सोंडवा तहसील मुख्यालय पर पहुंची। जिसमे अलीराजपुर जिले सहित झाबुआ, बडवानी, गुना, नरसिंहगढ जिले के कांग्रेसी भी शामिल हुए। इस यात्रा में करीब 250 लोगों का जत्था भी यात्रा कर रहा है। इस यात्रा में दिग्विजय के साथ उनकी धर्मपत्नी अमृतासिंह भी साथ है। सोंडवा में रेस्ट हाउस पर करीब 1 घंटे के विश्राम के पश्चात ये यात्रा वालपुर के लिए प्रस्थान करेगी, जहां पर रात्री विश्राम होगा। अलीराजपुर विधायक पहुंचे मिलने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वता अपनी जगह है और आपसी व्यवहार अपनी जगह। इसी को सार्थक करने अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान नर्मदा परिक्रमा यात्रा पर सोंडवा आये पूर्व सीएम दिग्विजय से सौंजन्य भेंट करने सोंडवा तहसील मुख्यालय के विश्राम गृह पहुंच गए। इसकी सभी ने जमकर प्रशंसा की। यह रहे मौजूद- कलावती भूरिया जिला पंचायत झाबुआ, सेना पटेल अध्यक्ष नगरपालिका अलीराजपुर, सुलोचना रावत पूर्व विधायक जोबट, सरदार पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर, महेश पटेल कार्यकारी जिलाध्यक्ष अलीराजपुर, विक्रांत भूरिया, मुकेश पटेल, विशाल रावत, राजेंद्र पटेल, बिहारीलाल जिला पंचायत सदस्य, राधेश्याम डी, खुशीद अली दीवान, जवाहरलाल कोठारी, शमसेरसिंह, मसेरसिह पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष सोंडवा, हिरला भाया बयडीया, हिरला सस्तिया पूर्व सरपंच सोंडवा, मोहन भाई उमरठ, किसन भाई छोटी वेगलगांव, उसान भाई छकतला, वालसिंह भाई कुकडिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation नानपुर ग्राम पंचायत हुई खुले में शौचमुक्त, निकाली भव्य रैली, ग्रामीणों में दिखा उत्साह गुजरात और हिमाचल में भाजपा की फतेह पर मनाया जश्न