अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट-
प्रधान आरक्षक अरविंद सेन की हत्या को आज 4 दिन बीत गए फिर भी आरोपी अभी तक पुलिस को गिरफ्त से बाहर है जिसे लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसे लेकर आज जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) और अजाक्स संघ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनिकासिंह को सौंपा। सौंपकर मांग की है कि जीन आरोपियों ने प्रधान आरक्षक अरविंद की निर्मम हत्या की है उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की गई एवं उसके परिवार वालों को आर्थिक सहायता दी जाए। जयस और आजाद संघ इस घटना की निंदा की और कहा कि जिले में बढ़ते हुए अपराधों को रोकने के लिए पुलिस विभाग से सक्रिय भूमिका निभाए। साथ ही शराबबंदी और सडक़ों पर असामाजिक तत्व की गतिविधियों को रोकने की मांग ज्ञापन में कहीं गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *