अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- 6 दिसंबर को बोरी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद सेन की जोबट और बोरी के बीच देकाकुंड में अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी थी, जिसमें तीन आरोपी को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था शेष आरोपियों में बुधवार रात्रि को पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, एसडीओपी एमएल पुरोहित ने टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर जोबट थाना प्रभारी रघुवंशी, उदयगढ़ थाना प्रभारी राजू मकवाना, प्रधान आरक्षक रविन्द्र जाट, मनीष कुमार ने ग्राम सुलिया के जंगलों से रात में राकेश पिता सुरसिंगए दिनेश उर्फ दीनु पिता रायसिंग को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे कोर्ट ने उन दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। Post navigation प्रधान आरक्षक की मौत को लेकर सामाजिक संगठनों में बढ़ रहा है आक्रोश शक्तिपीठ उमावि का 37वां वार्षिक सम्मेलन में पहुंचे उप सचिव शेखर वर्मा