अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट-
नानपुर में आज ईद मिलादुन्नबी पर्व मुस्लिम समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सुबह 9 बजे मुस्लिम समाज ने डीजे के साथ विशाल जुलूस निकाला। शनिवार को हाट बाजार का दिन होने पर पुलिस प्रशासन ने जुलूस के लिए सारी तैयारियां कर रखी थी। जुलूस की व्यवस्था अलीराजपुर तहसीलदार, नानपुर थाना प्रभारी ईश्वर चौहान जुलूस के दौरान मौजूद रहे और सारी व्यवस्थाएं देखी। ईद मीलादुन्नबी पर शानदार जलसे को सफल बनाने पर मुस्लिम समाजजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार माना। जुलूस जामा मस्जिद से निकला, जो राम चौक, बड़ चौक, दरगाह मोहल्ले से होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। जुलूस में समाजजनों ईद मीलादुन्नबी जिंदाबाद, नारे रिसालत या रसूलुल्लाह के नारे नगर में गूंजायमान कर रहे थे। पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन पर समाज के बच्चों, बूढ़ों में उत्साह देखा गया। जुलूस वापस जामा मस्जिद पहुंचा जहां पर देश में अमन, चैन, खुशहाली की दुआएं कर प्रसादी बांटी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *