अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय मोदी की रिपोर्ट- बालक माध्यमिक विद्यालय वालपुर के शिक्षक कांतिलाल राठौड़ के सेवानिवृत्ति होने पर आज विद्यालयीन स्टाफ और समस्त संकुल के शिक्षकों द्वारा राठौड़ के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। दिनेश कुलश्रेष्ठ द्वारा राठौड़ की कार्यशैली और उनके साथ बिताये अनुभव पर प्रकाश डाला शाला के स्टाफ और छात्रों द्वारा राठौड़ का शॉल और श्रीफल दे सम्मान किया गया। आयोजन में विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामानुज शर्मा, एकलव्य प्राचार्य सुनील दुबे, वाघेला जी, भंगुसिंह तोमर, मनीष भंवर आदि अधिकारियों की उपस्थिति रही। संकुल कुलवट, संकुल वालपुर, संकुल देलवानी के शिक्षक, ग्राम सरपंच, शाला के स्टाफ पूर्व विद्यार्थी आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। Post navigation प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को तृतीय किश्त की राशि देने के लिए सांसद भूरिया व नपा अध्यक्ष पटेल ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन हिंगलाज मंदिर पर समाजजनों ने भागवत जयंती हर्षोल्लास से मनाई