अलीराजपुर लाइव डेस्क- मंगलवार को को दृष्टिहीन छात्रावास चंद्रशेखर आजादनगर में दिव्यांग बच्चों के लिए क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, ड्राइंग पेंटिंग समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन खेल प्रतियोगिताओ में दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम वाग्देवी मां सरस्वती की वंदना की गई। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, सुधा शर्मा, बैरागी मेडम द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 90 दिव्यांग छात्र छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, राज शेखर कुलकर्णी एवं खंड स्त्रोत समन्वयक, शैलेन्द्रसिंह डावर उपस्थित रहे। सहभागी, खुमानसिंह चौहान, मनोज चंगोड़, एके माथुर, महाराजसिंह कौशल, राकेश चंगोड़, उत्तम देशमुख एवं जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय चन्द्र शेखर आजाद नगर का समस्त स्टॉफ एवं कार्यक्रम में जनशिक्षक उपस्थित रहे। Post navigation जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरण सहयोग संस्था को मिला एक लाख रुपए का पुरस्कार हितग्राहियों के नहीं बने शौचालय, जंगलों में जाकर खुले में शौच करने की मजबूरी: ओडीएफ अधर में