अलीराजपुर लाइव डेस्क-
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पर्यावरण सहयोग संस्था को एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की धर्मपत्नी साधनासिंह चौहान एवं मप्र शासन के मंत्री रुस्तम सिंह द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्वैच्छिक सामाजिक संगठन जिला एवं विकासखंड स्तरीय पुरस्कार भोपाल में दिया गया। जन अभियान परिषद अलीराजपुर की नवांकुर पर्यावरण सहयोग संस्था को जिला स्तरीय पुरस्कार एक लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। संस्था के अध्यक्ष दीपक दीक्षित, जन अभियान के समन्वयक प्रेमसिंह चौहान, भुवानसिंह गेहलोत, रेमसिंह डुडवे, प्रवीण जोशी व सभी ब्लॉक के संस्था प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *