Jhabua live के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट जनपद पंचायत पेटलावद सभाकक्षा में ग्राम पंचायतो के सचिव एवं रोजगार सहायक की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे ने की। बैठक में एसडीएम पेटलावद हर्षल पंचोली, सीईओ जनपद सहित प्रशासनिक अधिकारी, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित किया कि मनरेगा योजना अंतर्गत जॉबकार्ड धारी परिवार के संयुक्त बैंक खाते के साथ ही एकल खाते बैंक में खुलवाये एवं बैंक खातों से आधार लिंक का कार्य त्वरित गति से करे, मनरेगा अंतर्गत निर्माण कार्यो एवं भवनों के फोटो एप पर दर्ज करे, मजदूरी भुगतान लंबित ना रहे यह सुनिश्चित करे। प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासो एवं स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य को जियो टेग करे, ताकि हितग्राहियों को आवास की किश्त एवं शौचालय की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा सके। Post navigation एसपी कार्तिकेयन के. की बेहतर पुलिसिंग को दिनभर सम्मान करते नजर आये जिलेवासी जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरण सहयोग संस्था को मिला एक लाख रुपए का पुरस्कार