अलीराजपुर लाइव के जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- जब से जिले में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्र ने साहूकारिता का नियम लागू किया लगता है उसका असर अब धीरे धीरे पूरे जिले में होने लगा है। आज जयस के कार्यकर्ता केंदू पिता मोहन निवासी उंडारी को लेकर जो जोबट एसडीएम साकेत मालवीय के पास पहुंचे और आवेदन देकर बताया कि 2011 मैं संतोष पिता गप्पू लाल राठौर को एक लाख रुपये में 2 किलो चांदी, एक लाख रुपए में गिरवी रखी थी जिसके आज दिनांक तक 2 लाख 17 हजार रुपए दे चुका हूं मगर आज जब मैं छुड़ाने संतोष राठौड़ के पास गया तो उसने कहा कि 67 हजार रुपए और लगेंगे उसके बाद तुम्हें चांदी मिलेगी। अभी जिले में कलेक्टर ने शून्य प्रतिशत ब्याज लागू कर दिया जिसके बाद चांदी दिलाने की मांग प्रार्थी ने की है। फरियादी केंदू व्यापारी संतोष राठौड़ Post navigation गड्ढ़ों में तब्दील हुआ कोल्याबयडा -थापली फाटे तक का मार्ग, 17 km घूमकर जाने को मजबूर राहगीर 5 साल से फरार स्थाई वारंटी भदू को पुलिस ने किया गिरफ्तार