मुँह चिढ़ाती मध्यप्रदेश की सड़कें अलीराजपुर/बोरी लाइव :– ग्राम बोरी से जोबट को जाने वाले रोड के बीच ग्राम कोल्याबयडा से थापली फाटे तक 10 किमी के मार्ग मे इतने बडे बडे गढे हो गये है कि दोपहिया व चारपहिया वाहनों को बडी दिक्कतों का सामना करना पडता है यदि जोबट जाना हैं तो लोग उदयगढ़ के रास्ते से जाते जिससे 17 किमी का रास्ता ज्यादा तय करना पडता है। अधिकारी भी यदि बोरी के दोरे पर आते है तो उदयगढ़ के रास्ते से आते परन्तु खराब रोड को सुधारने पर ध्यान नहीं देते।पिछले महीने कलेक्टर,. पुलिस अधीक्षक, जि.प. सीईओ आदि अधिकारी लोक कल्याण शिवीर मे आये तो स्थानीय लोगो ने इस रोड की मौजूदा हालात से सभी अधिकारीयो अवगत कराया गया था, पर आज दिनांक तक किसी ने ध्यान नही दिया। जब कलेक्टर बोरी आये तो अधिकारी लोग उन्हें उदयगढ़ के रास्ते लाये कयोंकि रोड कि मोजूदा हालात खराब होने की वजह से जिम्मेदार अधिकारियों की पोल ना खुल जाये। Post navigation अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वाले फर्जी चिकित्सक को दो वर्ष का सश्रम कारावास मप्र सब जूनियर रैकिंग बेडमिंटन में खिताब जीतने वाले झाबुआ के बेटे की एसपी जैन ने समानित किया