झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट-
सिगरौली में आयोजित मध्यप्रदेश सब जूनियर रैकिंग बेडमेन्टिन स्पर्धा 2017 में अंडर 13 आयु वर्ग में झाबुवा जिले के थांदला में रहने वाले 13 वर्षीय बालक विनय पिता अशोक शर्मा ने राज्य स्तरीय खिताब अपने नाम किया तथा मध्यप्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 9 दिसम्बर तेनारी आंध्रप्रदेश में आयोजित होगी, वहां पर अपने जिले व मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज झाबुआ खेल परिसर के बेडमेन्टिन हाल में जिला बेडमेन्टिन कमेटी द्वारा बालक का सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें झाबुआ एसपी महेशचंद जैन भी पहुचे और बालक को मिठाई खिलाकर नेश्नल टूर्नामेंट में खेलने जाने पर शुभकामनाए दी। इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमंग सक्सेना एमयंक रुनवाल व अन्य खेलप्रेमी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *