झाबुआ Live के लिए ” पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट ।

अब से करीब दो घंटे पहले मध्यप्रदेश – गुजरात की बाड॔र से ठीक 50 मीटर पहले पिटोल चोकी के अंतर्गत शराब से भरा एक ट्रक क्रमाक mp -09 – HG-5978 आबकारी ओर पुलिस दोनों की टीमों द्वारा अलग अलग मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पकडा गया । ट्रक को फिलहाल झाबुआ लाया जा रहा है दरअसल ट्रक को लावारिश स्थति मे पकडा गया । ट्रक की चाबी ओर चालक गायब था लेकिन अचानक चालक जो स्थानीय निवासी है वह भी दस्तावेज यह कहकर लेकर आ गया कि यह ट्रक मे लदी शराब अवैध नहीं है बल्कि सेना के लिए लेकर ले जाई जा रही है इसके बाद आबकारी के सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने जहां से ट्रक निकला है ओर जहां पहुंचना है उसकी छानबीन शुरु की तो यह क्लीयर हुआ है कि ट्रक मे बरामद शराब अवैध नहीं बल्कि वैध थी बस चालक स्थानीय होने से वह ट्रक को इसी हालात मे छोडकर घर पर खाना खाने ओर घर वालों से मिलने चला गया था जिससे भ्रम की स्थति निर्मित हो गयी थी । जांच के बाद शराब से लदे ट्रक को क्लिन चिट दी गयी है अब सुबह ट्रक गंतव्य को रवाना किया जायेगा । इस ट्रक मे 600 पेटी सिग्नेचर ओर 124 पेटी अन्य ब्रांड की शराब है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *