झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- थांदला-पेटलावद मार्ग पर मजदूरों को ले जा रही ओवरलोड पिकअप पलटी जिसमें दो युवक घायल हो गए। थांदला पेटलावद मार्ग पर उज्जैन के सिकली ग्राम में मजदूरों को सोयाबीन काटने हेतु ले जा रही पिकअप पलटा जिसमें अनसिंग भूंडा डामोर ग्राम रुपगढ़ एवं शैतान कालु कटारा मदरानी घायल हो गए। साथ ही सुरेश एवं दितमल नामक युवको को मामूली चोट आई। घायल मजदूरों ने बताया कि पिकअप में 30 से अधिक मजूदरों को ले जाया जा रहा था जो कि भैरुघाट के समिप असन्तुलित होकर पलट गई। सवार मजदूरोंं का यह भी कहना है कि चालक नशे में था व दुर्घटना होते ही फरार हो गया। Post navigation पांच दिनों से कम वॉल्टेज की समस्या से जूझ रहे शहरवासी, एमपीइबी बना बेपरवाह ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती मनाई