झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट आजादी की वर्षगांठ समारोहपूर्वक आयोजन होने के पश्चात जिला न्यायालय झाबुआ के कर्मचारियों द्वारा भविष्य की कार्ययोजना के चलते न्यायिक संघ को मूर्त रूप देने हेतु बैठक आयोजित की गई।। बैठक में संघ के अध्यक्ष महेश नायक एवं संरक्षक कमलेश शर्मा के निदेशन में संघ के पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई। बैठक में तहसील स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति, परिसर में पेयजल, संघ हेतु पृथक कक्ष, केंटीन, पार्किंग, आपसी सहयोग एवं सामंजस्य आदि मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये गये। बैठक में सुरेंद्र चौहान ने संघ की एकता पर प्रकाश डाला। बैठक में बाबूलाल बरमण्डलिया, कवि खपेड, गरवर कटारा, सुनील परमार, ललिता यादव, मुकेश मौर्य, संजय कटारा, परमानंद लश्कर एवं सम्माननीय कर्मचारी, प्रवक्ता धर्मेंद्र पंचाल, प्रितेश भट्ट, राजेश हिहोर, युवराज, दिनेश डामोर, सुनील हरवाल, कमल, विष्णु लाखेरी समेत नागरिक मौजूदा थे। Post navigation ध्वजारोहण कर निकाली प्रभात फेरी, हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने