झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- विश्व आदिवासी दिवस पर आज पारा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल में वृहद स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे बडी संख्या में क्षेत्र के आदिवासी भाई-बहनो ने भाग लिया। संयुक्त राज्य द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस पर पारा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बड़े पैमाने पर आदिवसी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम को बड़े स्तर पर मानाने की तैयारियां कई दिनो से चल रही थी। कार्यक्रम में दो हाजार से भी ज्यादा महिला पुरुष व बच्चो ने भाग लिया। कार्यक्रम के दोरान क्षेत्र के कई आदिवसी जनप्रतिनिधियों ने अपना उदबोधन दिया व आदिवासियों में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने व समाज मे व्याप्त विभिन्न समस्याओ को रेखांकित किया व उनको दूर करने का आहवान किया। साथ ही इस वर्ष की कक्षा 10वी व 12वीं अच्छे अंक लाने वाले बच्चो का सम्मान कर उनको ट्राफी दी गई। पश्चात डीजे के साथ नाचते गाते हुए परंपरागत लिबास में स्कूल परिसर से रैली निकाली जो की नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। रास्ते में नगरवासियों समेत मुस्लिम समाज ने फूल व गुलाल की वर्षा कर सभी का स्वागत किया। बस स्टैंड पर रैली का समापन हुआ जहां प्रकाश सेालंकी ज्ञापन का वाचन किया व पारा पुलिस चौकी पर पदस्थ एसआई वीरेंद्र चौहान को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान पुलिस ने अपनी व्यवस्था चाक चौबंद रखी। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों का चाया व पोहा की नाश्ता भी दी गई। पानी की भी पर्याप्त व्यवस्थ की गई थी। इस अवसर पर सोमसिह सोलंकी, राकेश कटारा, रूपसिंह डामोर, केमता भाई डामोर, कोमल सिंह डामोर, भुरसिंह गाडरिया, रणसिंह खराडी, जागडीया निनामा, कालूसिंह वसुनिया, शंभुसिंह वसुनिया, कलसिंह डावर समेत हजारों की संख्या में समाजजन मौजूद थे। Post navigation फिल्म-टीवी सीरीयल की लिए गुरुवार को होगा ऑडिशन कलेक्टर- एसपी ने किया मतदान केन्द्रो का सतत भ्रमण