जेरी पटेल कास्टींग डायरेक्टर बालाजी फिल्म मुम्बई।

झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
मुम्बई की बालाजी फिल्म व सीराज चित्रपट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली आगामी टीवी सीरीयल व फिल्म के लिए नए कलाकारों को मौका देने के उद्देश्य से आज झाबुआ में ऑडिशन टेस्ट होगा। उक्त जानकारी देते हुए कम्पनी के कास्टिंग डायरेक्टर जेरी पटेल ने बताया कि बालाजी फिल्म व सीराज चित्रपट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने बनने वाली आगामी टीवी सीरीयल एन ओझा जो की इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाडी नमन ओझा के नाम पर बन रही है। वही ये है मोहब्बते टीवी सीरीयल के लिए कुछ कलाकारों की जरूरत है। उक्त दोनों के लिए नवीन कलाकारों की जरुरत के के लिए राजगढ़ नाका झाबुआ के अंजली होटल के थर्ड फ्लोर पर लोकरंग के ऑफिस में 10 अगस्त को कम्पनी के कॉस्टिंग डायरेक्टर जेरी पटेल की मौजूदगी में वनवासी अंचल के नवीन कलाकारों का ऑडिशन टेस्ट प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक लिया जाएगा। झाबुआ जिले सहीत आसपास के क्षेत्र के कई भी कलाकार इस टेस्ट मे भाग ले सकता है। इस अवसर पर जिले के गायक कलाकार विक्रमसिंह डोडिया, संदीप पटेल,विजय राज सिसौदिया व राम गिरी गोस्वामी समेत कंपनी के कई लोग उपस्थित रहेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *