अलीराजपुर लाइव के लिये नानपुर से जितेंद्र वाणी की रिपोर्ट अभी इंदौर जाने वाली राठौड़ बस ने नानपुर के गांधी तिराहे पर ग्राम पंचायत में सफाई करने वाली महिला को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि नानपुर तिराहे पर हमेशा ट्रैफिक जाम जैसे हालात बनी रहती हैं व यहाँ का ट्राफिक जवान हमेशा नदारद रहता है जिससे हमेशा जगह जगह वाहन का जमावड़ा सड़क के दोनों किनारों पर रहना आम बात हो गई है सड़को पर दुकाने लगाने वालों पर भी आये दिन कोई न कोई टक्कर या विवाद होने आम बात हो गई है। बहरहाल महिला का पेर फेक्चर होने पर भी इलाज न कराते हुए 500 रुपये दिलवाकर पुलिस ने गाड़ी को रवाना करवाई महिला को तड़पते हुए छोड़ा। Post navigation पंचायत सचिव मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को सौपेंगे ज्ञापन मौसम खराबी की वजह से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर की जगह कार से पहुंचेंगे जोबट