अलीराजपुर लाइव के लिये फिरोज खान की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह 11 बजे अलीराजपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर अलीराजपुर , आजाद नगर व जोबट के नगर पालिका व नगर पंचायत के होने जा रहे चुनाव के प्रचार को लेकर आ रहे है । जिसे लेकर जिले के पंचायत सचिव अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को ज्ञापन देकर आगाह करेंगे की ग्राम पंचायत से जिन शिक्षकों की नियुक्ति सरपंच व पंचायत सचिवो की नियुक्ति पत्र पर शिक्षकों की नियुक्ति की थी । उसी पंचायत सचिवो का वेतन उन शिक्षकों से कम मिल रहा है। आजाद नगर ब्लाक अध्यक्ष शंकरसिंह बामनिया ने कहा की आजाद नगर के झोतराड़ा हेलीपेड़ पर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे । शासन की योजनाओं का काम हितग्राहीयो तक पहुंचा कर लाभान्वित कर रहे हें । ऐसे मे आज पंचायत सचिव 14 हजार के मानदेय पर काम कर रहे हें । एक संरपच सचिव के नियुक्त पत्र पर शिक्षक को सचिव से ज्यादा वेतन ले रहे हें तो दुसरे राज्य राजिस्थान मे पचायत सचिवो को 45 हजार रूपये सचिवो को वेतन दिया जा रहा हें वही मप्र मै शासन दाॅरा 14 हजार रुपए देकर रात दिन काम ले रहे है जिसे लेकर पंचायत सचिव काफी नाराज है । शंकरसिह ने कहा  कि हमारे बीच प्रदेश स्तर से शेहजाद खान, जिला अध्यक्ष कुंवरसिंह भिंडे, संभाग स्तर से नानसिंह चौहान, धन सिंह तोमर कट्ठीवाड़ा, गजराज सिंह जोबट, बद्रीलाल, उदयगढ़, सोंडवा आदि सचिवों की उपस्थिति में ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिह चोहान को ज्ञापन दिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *