राणापुर। स्वयंसेवी संस्था अमाय ग्रामीण उत्थान समिति राणापुर के अध्यक्ष एवं मांडलीनाथू आश्रम में व्याख्याता महेंद्रसिंह चौहान को सार्क के अधीन सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संबंधी मामलों के संगठन का मिशन सलाहकार नियुक्त किया गया। यह मिशन भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं राजनीति सलाह पर कार्य करेगी। पूरे भारत में करीब 100 लोगों को इस मिशन का सलाहकार बनाया गया है। इस संस्था का उद्देश्य एवं विगत वर्षों में किए गए कार्य कुशलता को देखते हुए चयनित किया गया। मिशन सलाहकार महेंद्रसिंह चौहान 7 व 9 दिसंबर को काठमांडू(नेपाल) में सार्क देशों की मीट में शिरकत करेंगे। वहीं 13 अगस्त को नईदिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान साफा-शॉल अभिनंदन पत्र से किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी, मित्रों व नगरवासियों ने चौहान को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *