आग की चपेट में आने से मशीन सहित तेल जलकर राख

अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट-
जोबट में आज सुबह स्थानीय मंडी रोड़ पर स्थित विकास ट्रेंडिंग तेल के गोदाम में अचानक आग लग गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद ओर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा डेढ़ घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन गोदाम में पड़ा तेल और मशीन ओर अन्य सामान जलकर राख हो गया जिसके बाद में प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया जिसमे करीब 20 लाख से ज्यादा का तेल सहित और अन्य समान का नुकसान आंका गया। जोबट थाना प्रभारी सुरेशचंद्र मोहरे ने बताया की आज सुबह करीब 4 बजे स्थानीय लोगो ने मंडी रोड स्थित एक गोडाउन में आग लगने की सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जगह का मुआयना किया और बाद में कंपनी के मालिक विकास वाणी द्वारा आज इस मामले की रिपोर्ट जोबट पुलिस को की जिसपर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है फिलहाल आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात बताया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *