झाबुआ लाइव डेस्क-
आज आरबीएस टीम राणापुर द्वारा नथिया फलिया छागोला आंगनवाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय पर लगभग 154 बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ लोकेश दवे एवं एएनएम सुनीता डावर के दल द्वारा बच्चों की ऊंचाई वजन नापने के अलावा संपूर्ण शारीरिक जांच की गई। इस दौरान लगभग 20 से अधिक बच्चों को मौसमी बुखार, दंत रोग, फ्लोरोसिस,नेत्र की समस्या से ग्रस्त पाया। एक बालक को बाए नेत्र में विजन काफी कम होने से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान पायल पिता वेस्ता जिसे गत वर्ष हृदय रोग को चिन्हित कर सिनर्जी हॉस्पिटल इंदौर में ऑपरेशन करवाया था बालिका का फॉलो अप लिया। बालिका आपरेशन के बाद एक दम स्वस्थ है एवं वजन में भी तुलनात्मक सुधार के अलावा पूर्व में बार बार बीमार हो जाती थी कि समस्या से छुटकारा पा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *