झाबुआ। आज कांग्रेस कार्यालय पर आगामी नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नगर के समस्त 18 वार्डो में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों में रायशुमारी कर पार्टी में एकजुटता पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिसमें समस्त पार्टी द्वारा एकजुटता के साथ चुनाव में भाजपा का सफाया करने का संकल्प लिया गया। वही पार्षद पद के दावेदारों ने भी आपसी सामंजस्य स्थापित कर इस बार विजय पताका फहराने का निर्णय लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आश्ववत किया। बैठक में मुख्य अतिथि राजेश रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है भाजपा को उसकी औकात दिखाने की पूरे प्रदेश की जनता जनार्दन ने अब नगरीय निकायों से भाजपा का सफाया करने की ठान ली है। कांग्रेस जन की एकजुटता बता रही है कि झाबुआ नगरपालिका में अबकी बार कांग्रेस का परचम फहरेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने समस्त पार्टी उम्मीदवारों से सामंजस्य बनाकर चुनावी चुनौती का सामना करने का आग्रह किया। वरिष्ठ नेता रमेश डोसी ने एकमत होकर चुनाव लडऩे पर जोर दिया। बैठक को प्रकाश रांका, आशीष भूरिया, हाजी अलीमुद्दीन, हेमचंद डामोर , साबिर फिटवेल, गौरव सक्सेना, बंटू अग्निहोत्री, नामदेव आचार्य, अविनाश डोडियार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पद के लिए शीला भूरिया, शीला मकवाना, नीता डामोर, मन्नु डोडियार पार्षद पद के लिए वार्ड 1 राजेश भट्ट, 2 सायरा बानो, नूरजहां बी, 3 गुल बानू सय्यद, 4 साबिर फिटवेल, राकेश सोनावा, 5 रिंकू रुनवाल, विजय रुनवाल, निखिल सेठिया, 6 विशाल राठौड़, अमित चौरसिया, 7 राशीद कुरैशी, देवेंद्र अग्निहोत्री, 8 लोकेंद्र माली, 9 रमाकांत माली, 10 ऊषा, विवेक, वंदिता पंवार, 11 शशि धुमा भाभोर, 12 आयूषी भाबोर, नर्मदा भाबोर, 13 राजू बामनिया, रामला भाई, 14 हेमेंद्र उर्फ बबलू कटारा, 15 दिव्या अरुण मकवाना, 16 रोशनी डोडियार, 17 मालू डोडियार, बसन्ती डामोर, अमरु डामोर, दीपक डोडियार, 18 मुकेश वर्मा, पीयूष बसोड़ के आवेदन प्रस्तुत किए। Post navigation 56 ग्राम पंचायत सचिवों के हुए ट्रांसफर आंगनवाड़ी-प्राथमिक विद्यालय के 154 बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण