मंगलवार को लब्धी पूर्णिमा के अवसर पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल देवझिरी में भगवान आदिनाथ एवं मणिभद्रजी के मंदिर पर विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ हवन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, कलावती भूरिया, आचार्य नामदेव, हर्ष भट्ट के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गुजरात तथा महाराष्ट्र तथा मालवा क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित थे। इसी क्रम में जैन मंदिर के विस्तारीकरण का निर्माण कार्य जारी रहा जिसमें नवीन जिनालय की मुख्य शिलाओं के पूजन का लाभ पोपटभाई शाह मुंबई, महेन्द्रभाई मुंबई, मणिभद्र मंडल मुबंई तथा बाबूलाल कोठारी तथा निर्मल मेहता, अनोखीलाल मेहता झाबुआ पूजन के लाभार्थी रहें। मंदिर द्वारा चोखट पूजन के लाभार्थी उदयगढ के एडव्होकेट यतिन्द्रनारायण रहें जिन्होंने सपत्निक पूजन किया। इसी तरह हवन चारों चक्रों के आवृत्त में किया गया। प्रथम चक्र मणिभद्र मंडल मुम्बई, द्वितीय चक्र्र निर्मल मेहता परिवार, राजूभाई दाहोद तथा बाबुलाल कोठारी झाबुआ द्वारा लाभ लिया गया। नवकारसी तथा स्वामी वात्सल्य का लाभ आदिनाथ मणिभद्रजी ट्रस्ट देवझिरी द्वारा लिया गया।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Next Post