झाबुआ लाइव डेस्क ॥ संजय दत्त के बाद अब सलमान खान को सजा..यह कोई मामूली घटनाक्रम नही है दरअसल बीते कुछ दशकों में जनमानस में यह संदेश जा रहा था कि पैसै वाले ओर रसुखदारों के आगे सारा सिस्टम बोना है लेकिन तेजी से उभरे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ओर सोशल मीडिया ने घटनाक्रमो को सार्वजनिक करना शुरु किया तब जाकर सिस्टम दबाव मे आया । इंदिरा गांधी के चुनाव को शून्य घोषित करने के इलाहाबाद हाइकोट॔ के फैसले के बाद करीब तीन दशक तक भारत मे ऐसी कोई शख्सियत नही देखने को मिली जिस पर कानूनी चाबुक चला हो लेकिन बीते 5 सालों में कानून सबसे ऊपर है यह संदेश देने मे अदालतें कामयाब रही । डी राजा, संजय दत्त, करुणानिधि परिवार, कई कारपोरेट दिग्गज, , सुरेश कलमाडी, अमित शाह, आइपीएस बंजारा, सहित कई हस्तियाँ जेल यात्रा पर हो आई या जेल मे मोजूद है ओर अब सिने अभिनेता सलमान खान जेल जायेगें । यह फैसला मील का पत्थर इसलिए साबित होगा क्योकि सलमान खान के लाखो-करोडो फैन है ओर उनमे यह संदेश जायेगा कि कानून सबसे ऊपर है ओर उससे बडा कोई नही ! देर से ही सही कानून से कोई बच नही सकता ।। Post navigation दो दो बेटे लेकिन अभाग पिता दो जून की रोटी को तरस रहा है लब्धी पूर्णिमा पर हुआ पूजा अर्चना के साथ हवन