झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ओमप्रकाश भट्ट जिनकी नियुक्ति 1984 में बामनिया मे ही हुई थी और 33 वर्षो बाद 30 जून को सेवानिवृत्ति भी बामनिया में ही हुई। इनका संपूर्ण जीवन बामनिया वासियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में गुजरा। नगर के हर बच्चे से लेकर बडे तक हर कोई इनके इलाज से पूर्ण रूप से संतुष्ट रहे। उसी का परिणाम आज सेवानिवृत्ति के दिन देखने को मिला कि जब वह सेवानिवृत्त होकर बामनिया स्थित मां अंम्बिका मंदिर चौराहे पर पहुंचे तो नगरवासियों ने उनका भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत पश्चात एक चल समारोह के रूप में भट्ट को उनके निवास स्थान तक छोडक़र आए। चल समारोह में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शाल, श्रीफल एवं पुष्प मालाओं से स्वागत किया।
मेरी सेवाएं जारी रहेगी – भट्ट से चर्चा में उन्होने बताया कि मैं बामनिया का ही निवासी हूं और जो सेवाएं मैंने शासकीय सेवा में रहते नगरवासियों को दी है। वह सेवाएं मैं आगे भी निरंतर जारी रखूंगा। साथ ही मानव हित व सामाजिक कार्यो में अपने आगे के जीवन को व्यतीत करूंगा। साथ ही अब अपने घर परिवार को भी थोड़ा समय दे पाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *