अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट- क्षेत्र में बढ़ रही बाइक दुर्घटना में एक ओर घटना तब जुड़ गई जब ग्राम बोरझाड़ में शाम 5.30 बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक एक-दूसरे पर चढ़ गई घटना में एक बाइक पर तीन लोग जिनमे भुवान पिता नजरु भील निवासी ताडफ़लिया गणात, नाहरिया देसला निवासी कनेरा तथा जग्गू पिता हरिसिंह कनेरा तथा एक अन्य बाइक पर सवार मगन पिता भागडिय़ा निवासी बड़ा इटारा घायल हो गए जिसमे मगन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना आम्बुआ में प्रकरण कायम कर बाइक जब्त की जाकर विवेचना जारी है। Post navigation शांति बनाने के नोटिस मिलने के बाद शांति समिती की बैठक का बहिष्कार ; कल जोबट बंद का एलान खुले में शौच करने की इन 100 लोगों की बनी मजबूरी