अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट- संपूर्ण जिला शौच मुक्त हो रहा है। इसलिए सरकार पूरे क्षेत्र के हर गांव में शौचालय बनवाने का कार्य कर रही है। मगर आम्बुआ मे करीबन सौ लोग जो दो साल से आम्बुआ के गणेश मिनरल के पास डेरा डालकर निवास कर रहे है। अभी भी खुले में शौच कर रहे है। इन परिवारों में पुरुष के साथ महिलाएं भी पास के जंगल में खुले में शौच करते नजर आ सकती है लेकिन प्रशासन का ध्यान अभी तक न जाने क्यों नहीं गया। डेरा डालकर रह रहे इन लोगों की प्रशासन जल्द सुध लेकर इन्हें भी खुले में शौच नहीं करने की हिदायत के साथ इनके लिए भी शौचालय बनवा दे ताकि यह पर रह रही महिलाओं के साथ पुरुषों को खुले में शौच करने से निजात मिल सके। Post navigation तेज रफ्तार में दो बाइकर्स आपस में भिड क़र हुए गंभीर घायल इधर चल रहे अवैध वाहन, परमिट दे रहा प्रशासन : कैसी होगी योजना सफल?