झाबुआ। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मध्यप्रदेश शासन विश्वास सारंग 2 अप्रैल को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। कार्यक्रम के मुताबिक प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग 2 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे झाबुआ पहुंचकर शासकीय शहीद चंदशेखर आजाद मैदान पर आयोजित दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे कृषि महोत्सव के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेगे। तत्पश्चात झाबुआ से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। Post navigation जिपं सीईओ को निरीक्षण में शौचालयों में नहीं मिले बाथरूम, उपयंत्री-सचिव पर लगाया अर्थदंड भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत झाबुआ में