अलीराजपुर लाइव के लिए इरशाद खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कातिर्केयन के. के सख्त निर्देश के बाद से जिले में स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी होने लगी है। पुलिस थानों व पुलिस चौकियों में वर्षों से फरार आरोपियों की धरपकड़ की मुहिम के तहत चंद्रशेखर आजाद नगर के पुलिस चौकी बरझर के चौकी प्रभारी जानुसिंह गरवाल ने घेराबंदी कर वर्ष 2012 से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार किया है, जो दुर्घटना के मामले में 2012 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सीनू पिता केसु मावी भील 32 वर्ष निवासी गाव रिंगोल को धारा 279, 337, 338 भादिव 3/181,146/196 मोटर व्हीकल एक्ट में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे आज कोर्ट पेश करने के बाद जोबट जेल भेज दिया गया। Post navigation सात फेरो के साथ लिया, जीवन भर साथ निभाने का वादा भाजपा का होली मिलन समारोह व वृहद बैठक संपन्न