अलीराजपुर लाइव के लिऐ सोंड़वा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा जनपद पंचायत के आसपास की ग्राम पंचायतों से कुल 122 जोड़ों ने पवित्र अग्नि के गायत्री मंत्रों के साथ ही सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया। जिसके गवाह सैकड़ों की संख्या मे साथ आये परिजन बने। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन सोंडवा के पंचायत ग्राउंड में आज आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि विधायक नागरसिंह चौहान व उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान ने मौजूद रहकर नवदंपत्तियों की खुशहाल जिंदगी के लिए आशीर्वाद दिया। Post navigation हिंदी-उर्दू अल्फाजों के गीतों में झाबुआ के वसीमुद्दीन शेख ने बिखरे जलवा एसपी के निर्देश के बाद घेराबंदी कर पुलिस ने स्थाई वारंटी को पकड़ा