झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- खरडूबडी से करीब तीन किमी दूर उमरिया वजंतरी में आज ग्राम पंचायत द्वारा मीटिंग रखी गई थी जिसमें दहेज पर चर्चा की गई है। इस दौरान दहेज के लिए 55 हजार नकदी व 1 किलो 700 ग्राम चांदी लेना तय किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने शादी-ब्याह में शराबबंदी का निर्णय लिया। इस दौरान तडवी केकडिया डामोर, सरपंच राकेश डामोर, जग्गू डामोर, बापू डामोर, भूूरू बिलवाल, मांगीलाल सिंगाडिय़ा, मंगू मेड़ा, धूमा मेड़ा आदि उपस्थित थे। Post navigation हिंदू जागरण मंच ने निकाली नववर्ष प्रतिपदा पर विशाल कलशयात्रा अनूप जलोटा-ऋचा शर्मा वनेश्वर धाम पर देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां