झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- चैत्र नवरात्रि पर नगर में कई धार्मिक आयोजन हुए। अभिजीत मुहूर्त में मंदिरों में घट स्थापना की गई। प्रतिवर्षानुसार युवा रामायण मंडल द्वारा प्रात: प्रभातफैरी का आयोजन किया। गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो धुन के साथ प्रभातफैरी बड़े रामजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर में निर्धारित मार्गो से होती हुई पुन: बड़े रामजी मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के साथ स्वास्थ्यवर्धक नीम के रस का वितरण प्रसादी के रुप में किया गया। युवा रामायण मंडल द्वारा अपनी प्रकृति प्रेम दिखाते हुए नीम प्रसादी का पॉलिथीन थैलियों मे वितरण प्रतिबंधित रखा। सिर्फ बॉटल व स्टील केन में ही नीम रस प्रसादी का वितरण किया गया। अवसर पर युवा रामायण मंडल के सदस्य, भक्त मलुकदास महिला रामायण मंडल की महिलाएं व नगरवासियों ने मौजूद रहकर धर्म लाभ लिया। Post navigation बुजुर्ग की कीटनाशक पीने से मौत नागेश्वर कल्याण धाम पर संध्या आरती पर किए भजन-कीर्तन