झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भाजपा ग्रामीण मंडल पेटलावद की सेक्टर बैठक मंगलवार को ग्राम रूपगढ़ में संपन्न हुई जिसमें 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर कार्य योजना बनाई गई। बैठक मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी की उपस्थिति में हुई। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल का पार्टी का स्थापना दिवस पंचायत स्तर पर बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाए। साथ ही मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्तागण अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर उसे लाभ दिलवाएं। आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ कर दे। मंडल महामंत्री सुखराम मोरी ने मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन भाई, सरपंच ग्राम रूपगढ़ भीमा गरवाल, नारायण कतीजा, युवा अध्यक्ष प्रदीप काग, हरिसिंह बारिया, जिला महामंत्री युवा मोर्चा सोनू विश्वकर्मा, अंबुसिंह मेड़ा, राधेश्याम पाटीदार, जितेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रभारियों की नियुक्ति
इस मौके पर स्थापना दिवस के लिए पंचायतवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिस अनुसार रूपगढ़ कालूसिंह निनामा, गोपालपुरा मोहन काग और गजेंद्र, झोंसर जितेंद्र पटेल, मोईवागेली प्रकाश चोयल, उन्नई हरिसिंह बारिया, खोरिया अमरसिंह देवड़ा, अंनतखेड़ी प्रदीप काग और कोदली सोनू विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमरसिंह देवड़ा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *