झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जैसा की कहते है कि मनी इस लोस्ट-नथिंग इस लोस्ट, हेल्थ इस लोस्ट-एवरिथंग इस लोस्ट उस चीज को ध्यान में रखते हुए अपनी माता-बहनो के लिए हमने किसी प्रकार से सहयोग करने की कोशिश की है। हमने किसी प्रकार का कोई एहसान नही किया है। हम चाहते है कि मप्र सरकार की जो स्वास्थ्य योजना है उन योजनाओ में हम माता और बहनो का स्वास्थ्य किसी प्रकार से अच्छा रख सखे। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो वह आगे बढ़ेगी। देश को प्रगतिशील बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।
यह बाते नई दिल्ली से आए भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड कंपनी के मुख्य परिचालन प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने कही। आप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद में भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड के द्वारा पलंग, स्टे्रचर, व्हील चेयर के वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी महिलाएं ऐसी मैनेजर है। अगर हम विचार करे पुरूषो के कंपरिजन में तो यह देखने को मिलेगा कि जब महिलाएं सुबह से उठती है तो शाम तक बच्चो को संभालना, पति को संभालना, घर को देखना, ऑफिस में जाकर काम करना, बॉस की निगरानी करना, शाम को आकर खाना बनाना, इनसे बड़ा प्रबंधक दुनिया में कोई नही हो सकता, क्योंकि वह समाज को भी देखती और घर को भी देखती है। भारत ओमान रिफायंडरी लिमीटेड की ओर से यह छोटा सा सहयोग है हमने किसी प्रकार की सहायता नही की है। आरओयू उपप्रबंधक कुनाल चौहान, सीएमएचओ अरूण शर्मा, तहसीलदार गरवाल, बीएमओ डॉ. केडी मंडलोई आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर महिला वार्ड में पहुंचकर अतिथियो ने रिबीन काटकर शुभारंभ किया। भारत ओमान की ओर से स्वास्थ्य केंद्र में महिला वार्ड में 15 बैडशीड, 2 व्हील चेयर और एक स्टे्रचर भेंट की। सभी ने भारत ओमान की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की और आभार माना। इस अवसर पर लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष पारस कोटडिय़ा, एकाउंट इंचार्ज रोहित तिवारी, वीबीपीएल मुरलीधर शींधे, डॉ. उर्मिला चोयल, डॉ. जीएस चोयल, डॉ. राजेंद्र नाईक, बीपीएम पृथ्वीराजसिंह चुण्डावत, बीसीएम राजेंद्र वाष्र्णेय, लेखापाल रणजीतसिंह रावत सहित स्वास्थ्य केंद्र और भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड का स्टाफ मौजूद था।
वर्षभर की पूरी गतिविधियो से कराया वीडियो के जरिए रूबरू-
भारत ओमान रिफाइनरीज लिमिटेड कंपनी जब से क्षैत्र में आई है तभी से उसने पीडि़त और गरीबों की सेवा में कोई कमी कसर नही छोड़ी है। कई ऐसे बड़े आयोजन किए, जिसमें गरीबों का स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता शिविर आदि शामिल है। इन सभी को एक वीडियो के जरिए सभी अतिथियो को कंपनी के मैनेजर ने रूबरू कराया। जिसकी प्रशंसा अतिथियो ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *