एक-दूसरे को गुलाल लगाकर महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भक्त मलुक दास महिला रामायण मंडल की महिलाओं द्वारा फाग उत्सव मनाया। स्थानीय बड़े रामजी मंदिर पर मंडल की महिलाओं द्वारा मंदीर पर भगवान राम की प्रतिमा पर गुलाल चढ़ाकर फाग उत्सव का शुभारंभ किया। मंडल की महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभाकामनाएं दी। साथ ही भजन मंडली का आयोजन किया गया। भक्त मलुकदास महिला रामायण मंडल की महिलाओं द्वारा प्रति शनिवार को घरों पर जाकर सुंदरकांड का पाठ भी किया जा रहा इसी क्रम में फाग उत्सव का आयोजन महिला मंडल द्वारा किया गया। अवसर पर नीता अरोड़ा, सुधा गुप्ता, उषा राठौर, कल्पना आचार्य, अनिता नागर, संगीता नागर, ललिता सोनी, अरुणा भट्ट, श्रीमती आचार्य मेत मंडल की महिलाएं मौजूद थी।