अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी(राज) की रिपोर्ट-
अलीराजपुर। नर्मदा सेवा यात्रा ग्राम ककराना में मां नर्मदा के पावन धरा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ योग गुरु बाबा रामदेव भी आएंगे। मां नर्मदा की पूजा अर्चना के बाद दोनों ग्राम छकतला में आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। यात्रा की तैयारी को लेकर जहां प्रशासन जुटा हुआ है। वही अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान स्वयं यात्रा की तैयारी को लेकर अपने विधानसभा में जन संपर्क कर तैयारी का जायजा ले रहे है। इस दौरान वे लोगो से यात्रा में शामिल होने होकर यात्रा को सफल बनाने का आव्हान कर रहे है जिन जिन स्थानों पर विधायक जनसंपर्क कर रहे है वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नमामि नर्मदे यात्रा को लेकर अलीराजपुर जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वही अलीराजपुर के ग्राम छकतला में मुख्यमंत्री के साथ पहली बार आ रहे योग गुरु रामदेव के आने से लोगो में काफी उत्साह है साथ ही प्रशासन भी पूरी तैयारी में जुट गया है। गौरतलब है कि यह 20 फरवरी को उक्त कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *