अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ। मिल बांचे मध्यप्रदेश 18 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण बुधवार को संकुल केंद्र हाईस्कूल कालूवाट में रखा गया जिसमें वॉलेंटियर के रूप में शासकीय-अशासकीय सेवक एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उदयगढ़ हुसनसिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में छात्रों को कहानी के प्रति रूचि जाग्रत करना पुस्तकों का महत्व, शिक्षा से ही सार्थक मानव जीवन का निर्माण आदि बताया गया। प्रशिक्षण में प्राचार्य बीपी पटेल, प्रधान पाठक जीतसिंह चौहान, जनशिक्षक जगतसिंह बघेल, ठकरावसिंह भूरिया संस्था प्रमुख मगनसिंह वर्मा, शंकरसिंह मुझालदा, लालसिंह मसानिया, इडलसिह मंडलोइ व समस्त संस्थाओं के संस्था प्रमुख उपस्थित रहे। Post navigation कन्या छात्रावास की बालिकाओं वितरित किए ट्रेकसूट नमामि नर्मदे यात्रा में शरीक होने की घर-घर पहुंचकर विधायक कर रहे अपील