झाबुआ। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए जिले की देशी शराब की 15 व विदेशी शराब की 18 दुकानों के कुल 10 एकल समूहों की नीलामी ई-टेंडर द्वारा 23 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दुकानों के वार्षिक मूल्य में पिछले साल से 15 प्रतिशत वृद्धि (1 अरब 20 करोड़ 91 लाख 98 हजार 552 रुपए) की गई है। ई-टेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 से 22 फरवरी तक दोपहर 3 बजे तक डाउनलोड किए जा सकते है। आवेदन 22 फरवरी की शाम साढ़े 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। शराब दुकानों की खपत और अन्य जानकारी कार्यालयीन समय में अवकाश के दिनों सहित प्राप्त की जा सकती है। Post navigation 5 हजार 50 रुपये मे सरकार खरीद रही है तुवर ; किसान भाई यहां बेचे जिले में ही मिलेगा कुपोषित बच्चों के माता-पिता को रोजगार : प्रभारी कलेक्टर