अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद है। आये दिन चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। वही आजाद नगर में पुलिस चोरों तक अब तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि आजाद नगर पुलिस चोरी के मामलों को को ट्रेस करने में रुचि नहीं दिखाती। वही आजाद नगर पुलिस गश्त के वाहन में बैठकर ऊंट पर बैठकर बकरिया चराती नजर आ रही है चंद्रशेखर आजाद नगर में आये दिनों चोरी की वारदात बढ़ रही है। चोरी करने वाले बदमाश भी सूने मकान को निशाना बनाने से नहीं चुक रहे हैं। वही आजाद नगर पुलिस गश्त ठीक से नहीं करने के चलते एक बार फिर सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवर व नगदी चोर ले जाने में कामयाब हुए। हुसैनी मस्जिद मोहल्ले मे रहने वाले आरिफ पिता वाहिद (बरझर) वाले अपनी पत्नी नहेदा बी की तबीयत खराब होने के चलते शनिवार के दिन से बोड़ेली (गुजरात) अस्पताल गये थे और रविवार शाम घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। जब अन्दर घर में जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी में रखे जेवरात में सोने की एक चेन, सोने की चार अंगूठी, सोने का एक काटा व चांदी की 5 पायजब सहित अन्य जेवर चोर ले गए। साथ ही नगद रखे 1 लाख 70 हजार रूपये भी ले गए, जिसकी रिपोर्ट आज आरिफ खान ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाई। आसिफ खान का कहना है किजब से थाने मे नया पुलिस स्टाफ आया है तब से लेकर आज तक गश्त वाहन से एक बार वाहन से सायरन बजाकर निकल जाते है जबकि पहले पुलिस जवान हाथ में डंडा लेकर मोहल्ले-मोहल्ले घूमते थे। यदि समय रहते मोहल्लो में गश्त पाइंट नही लगाया गया, चोरों की धरपकड़ नहीं की व आजाद नगर पुलिस का यही सुस्त रवैया रहे तो आने वाले समय में मे बदमाशों के हौसले बढेंग़े जिससे चोरी की वारदातों में इजाफा होगा। Post navigation कुख्यात बदमाश ” मलखान” का वाहन पलटा , 3 साथी धराऐ चंद्रशेखर आजाद कॉलेज में जिला स्तरीय कॅरियर मेला 17 व 18 फरवरी को