झाबुआ। पेटलावद थाना क्षेत्र के ग्राम मकोडिया झर की रहने वाली 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। इस बात की रिपोर्ट फरियादी वरसिंह रतना ने पेटलावद थाने पहुंचकर दर्ज करवाई। इसी के साथ एक अन्य अपहरण के मामले में कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम साड में 15 वर्षीय बालिका अपने घर से काका के घर पैदल जा रही थी कि संदेही आरोपी अनिल डामोर, आशीष कमल डामोर, कालू दलसिंह डामोर ने बालिका को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर अगुवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्त में नानपुर क्षेत्र माता मरियम ग्रोटो पर्व पर निकाला जुलूस, 6459 मिस्साएं समाजजनों ने की अर्पित