झाबुआ। मेघनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को जबरन उठाकर उसके साथ दुराचार करने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडि़त युवती मेघनगर से अकेली अपने घर जा रही थी तभी आरोपी राजू हुनिया भूरिया निवासी राखडिय़ा व उसका साथी अजय मांगीलाल भूरिया निवासी झाराडाबर आए और युवती को अकेला पाकर जबर्दस्ती बाइक पर बैठाया और झाराडाबर के जंगलों में ले गया, जिसके बाद आरोपी राजू ने मारपीट की और उसके साथ दुराचार किया और युवती को अकेला छोड़कर भाग निकले। जैसे तैसे युवती घर पहुंची और परिजनों के साथ मेघनगर थाने आई और आरोपी के खिलाफ भादवि का विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया। Post navigation 1 लाख 35 हजार की शासकीय राशि हड़पने पर गुजरपाडा के सचिव की सेवाएं समाप्त भगवान विश्वकर्मा को पंचामृत स्नान करवाकर नगर में निकाला भव्य जुलूस