Trending
- पत्नी द्वारा बेटे को मोटरसाइकिल रुपये देने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री एवं आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके 30 मार्च को आलीराजपुर प्रवास पर रहेगी
- गौरी शाह बाबा का उर्स 30 मार्च को, शानदार कव्वाली के साथ संदल पेश की जाएगी
- पहले प्रधानमंत्री की मन की बात और फिर दाऊदी बोहरा जन की बात कैबिनेट मंत्री एवं सांसद ने सुनी
- भजन गायिका आशा वैष्णव को सुनने बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु, पूरे जैन परिवार की प्रशंसा
- उमरकोट में 31 मार्च को होगा विशाल सनातन धर्म सभा का आयोजन
- सैयदना साहब के स्वागत में बंद रहेगा बरझर, सर्वसमाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा
झाबुआ। स्वस्थ बालिका स्वस्थ समाज का सन्देश लेकर भारत भ्रमण पर निकली स्वस्थ भारत की टीम ने आज झाबुआ का दौरा किया। प्रवास के दौरान यात्रा दल ने उत्कृष्ट विद्यालय की तीन बालिकाओं को इस अभियान का गुड विल एम्बेसडर बनाया। इस अवसर पर बालिकाओं से स्वास्थ्य चर्चा करते हुए स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह ने कहा की बालिकाओं का स्वस्थ होना और स्वस्थ रहना स्वस्थ समाज की पहली कसौटी है। बालिकाओं से बातचीत में उन्होंने कहा की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए जागरूक होना जरूरी है। इसी जागरूकता को बढ़ाने के लिए हम 16000 किमी की यात्रा पर निकले है। इस यात्रा के बारे में आशुतोष कुमार सिंह की टीम ने जिला अधीक्षक महेश चंद जैन से मुलाकात कर यात्रा के बारे में बताया। झाबुआ की बालिकाओं के बारे में एसपी महेशचंद्र जैन ने यात्रा दल को जानकारी दी। उन्होंने बताया की किस तरह वे यहां की बालिकाओं को सशक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। अभियान दल ने उन्हें आश्वासन दिया की उनके कार्यों को वे पूरे देश में जन जन तक पहुचाएंग। गौरतलब है कि यह यात्रा भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूरे होने पर शुरू की गयी है। इस यात्रा को गांधी स्मृति दर्शन समिति, नॅस्टिवा अस्पताल, राजकमल प्रकाशन समूह संवाद मीडिया सहित तमाम गैर सरकारी संसथाओं का समर्थन एवं सहयोग प्राप्त है। यह यात्रा कल यह यात्रा अहमदाबाद जाएगी। इस दौरान गांधीवादी पत्रकार कुमार कृष्णन एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार रोहिला शामिल थे।