बैंक से पेंशन लेते बुजुर्ग।

अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
अलीराजपुर में कलेक्टर की जनसुनवाई में जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा की ग्राम पंचायत अगलगोटा के सात वृद्धावस्था पेंशन को लेकर शिकायत की थी, जिसको कलेक्टर ने गंभीरता से लेकर जिला पंचायता सीईओ अनुगृह पी को आगलगोटा मामले को देखने को कहा, जिसे सीईओ अनुगृह पी ने क्षेत्रीय नर्मदा ग्रामीण बैंक से पेंशनधारियों कुमसिंह डुडवे को 4 हजार सेखड़ी मसानिया को 6 हजार व केकरी मसानिया को पेंशन का भुगतान कर दिया गया जबकि बाकी बुजुर्ग एपीएल में होने के चलते उन्हें पेंशन की पात्रता नहीं थी। पेंशन नहीं मिलने की कारण सामने आया, हितग्राहियों की पास बुक बैंक में ही रखी थी और हितग्राही पंचायत के चक्कर लगा रहे थे। वही पंचायत कर्मचारी भी इसे नजरअंदाज कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *