झाबुआ। नई बस्ती पेटलावद की 22 वर्षीय विवाहिता आरती ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट कर प्रताडि़त करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरियादी आरती को उसका पति जितेंद्र नाई निवासी रूणीजाभात पचलाना जिला उज्जैन एक लाख रुपए दहेज के तौर पर लाने के लिए अक्सर मारपीट कर प्रताडि़त कर रहा था। इससे तंग आकर युवती अपने घर आई और पेटलावद थाने में पति जितेंद्र के खिलाफ धारा 498-ए, 323, 506, 34 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज करवाया। Post navigation बच्चे अच्छे नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दे : बिशप बसील भूरिया प्रभारीमंत्री के निर्देश के बाद अवैध डॉक्टरों के क्लिनिकों पर प्रशासन ने मारे छापे, किया सील