झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
रायपुरिया थाना क्षेत्र में चोर बदमाश धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर वहां चोरी करने में जुटे हैं। इसके पूर्व में इसी क्षेत्र में चोर दो मंदिरों को निशाना बनाकर यहां मंदिरों में मूर्तियों के आभूषणों को निशाना बना चुके है। बीती रात भी रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरगढ़ में माता के मंदिर से चोरी करने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर रायपुरिया थाना प्रभारी एमएल भाबर और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर से 1 किलो चांदी का छत्र और माताजी के हाथ के सोने के कंगन पैर की पायजेब सोने की नथ और दान पेटी को भी नहीं बख्शा और वे चोरी कर ले गए। पुजारी मणिशंकर के अनुसार 2 लाख की रुपए की चोरी हुई है। रायपुरिया थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *