झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- सहायक आयुक्त शंकुतला डामर ने मॉडल स्कूल का शुक्रवार शाम को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित छात्र व शिक्षकों से छात्रावास संबंधी जानकारी पूछी और समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया की स्कूल में शासन की योजना के तहत 15 दिवसीय अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से विषयवार शिक्षकों के माध्यम से सी और डी ग्रेड में आने वाले बच्चों को 15 दिवसीय विशेष कोचिंग दी जा रही है। इस मौके पर छात्रों ने पेयजल की समस्या और खेल मैदान की मांग को एक बार पुन: सहायक आयुक्त के सामने रखा जिस पर डामर ने शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। Post navigation मनरेगा योजना में जॉबकार्डधारियों को रोजगार नहीं देने पर दो-दो सहायक-सचिव मुख्यालय तलब कैदियों की सेवा के लिए आगे आया कैथोलिक डायसिस